बिजली-पानी का संकट गहराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2016 5:34 AM
विज्ञापन
सीसीएल. जोगीटांड़ में ट्रांसफाॅर्मर व समरसेबुल पंप जला सीसीएल गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र अंतर्गत जोगीटांड़ पंचायत में सौ केबी के ट्रांसफॉर्मर एवं समरसेबुल पंप जल जाने से पूरे इलाके में बिजली और पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है. अलसुबह से शाम तक पेयजल के लिए लोगों को भटकना पड़ता है. यह हाल बीते तीन दिनों […]
विज्ञापन
सीसीएल. जोगीटांड़ में ट्रांसफाॅर्मर व समरसेबुल पंप जला
सीसीएल गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र अंतर्गत जोगीटांड़ पंचायत में सौ केबी के ट्रांसफॉर्मर एवं समरसेबुल पंप जल जाने से पूरे इलाके में बिजली और पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है.
अलसुबह से शाम तक पेयजल के लिए लोगों को भटकना पड़ता है. यह हाल बीते तीन दिनों से जारी है. करीब पांच हजार की आबादी त्राहिमाम कर रही है.
गिरिडीह. इस प्रचंड गर्मी में बिजली व पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों की समस्याएं विकट हो गयी हैं. स्थिति यह है कि लोगों को रतजगा करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय लापरवाही के कारण जोगीटांड़ चानक में लगा समरसेबुल पंप जल गया है. तकनीकी खराबी के कारण ट्रांसफॉर्मर भी जल गया है. शिकायत मिलने पर समरसेबुल पंप व ट्रांसफॉर्मर को सीसीएल वर्कशॉप ले जाया गया है.
जोगीटांड़ चानक से जोकटियाबाद, जोगीटांड़, सीसीएल कॉलोनी, डीएवी, कोलडीहा एवं सात नंबर क्षेत्र में पेयजलापूर्ति की जाती है. पेयजल संकट गहराने से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है. खासकर महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पानी के लिए स्थानीय लोगों को एक किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है. बिजली ठप रहने से भी परेशानी हो रही है. कुछ लोग पानी टंकी की व्यवस्था कर पेयजल की किल्लत दूर करने की जुगत में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










