साइबर अपराध में युवक पकड़ा गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Apr 2016 8:20 AM
विज्ञापन
डुमरी : डुमरी के एसडीपीओ अरविन्द कुमार विन्हा के निर्देश पर सोमवार देर शाम डुमरी पुलिस ने उत्तराखंड क्षेत्र से एक साइबर अपराध में एक युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. उसका नाम दिनेश मंडल (भावानंद)है. श्री विन्हा को को सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी डुमरी थाना क्षेत्र के भावानंद […]
विज्ञापन
डुमरी : डुमरी के एसडीपीओ अरविन्द कुमार विन्हा के निर्देश पर सोमवार देर शाम डुमरी पुलिस ने उत्तराखंड क्षेत्र से एक साइबर अपराध में एक युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. उसका नाम दिनेश मंडल (भावानंद)है. श्री विन्हा को को सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी डुमरी थाना क्षेत्र के भावानंद से साइबर अपराध का संचालन कर रहे हैं.
डुमरी थाना प्रभारी श्यामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. सोमवार को दल ने भावानंद के एक घर में छापा मारा. पुलिस को देखकर घर में रह रहे तीन युवक भागने लगे. पुलिस ने इस दौरान एक युवक को दौड़ा कर पकड़ा. दो अन्य अन्य भागने में भागने में सफल रहे.
पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से तीन मोबाइल और कुछ लोगों के मोबाइल नंबर, एटीएम पिन नंबर व सीबीबी नंबर लिखा हुआ एक कागज बरामद किया. पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल, चौदह लोगों का मोबाइल नंबर, एटीएम का पिन नंबर व सीबीबी नंबर लिखा एक कागज बरामद हुआ है.
इस बाबत थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 471, 120/बी, 66 एआइसीडीआइटी के तहत मामला दर्ज कर लिया है. ये लोग फर्जी बैंक अधिकारी बन कर मोबाइल पर लोगों से एटीएम, पिन नंबर व सीबीबी नंबर पूछ कर उनके बैंक खातों से रुपये उड़ा लेते थे. पुलिस भागने वाले दोनों अपराधियों की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










