गिरिडीह : सीरियल ब्लास्ट में छह जवान घायल, माओवादियों ने बनाया निशाना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2016 2:30 AM
गिरिडीह में शनिवार को नक्सलियाें ने सीरियल बम ब्लास्ट कर सीआरपीएफ की टीम को निशाना बनाया. विस्फोट में एलआरपी पर निकले छह जवान घायल हाे गये. हेलीकॉप्टर से रांची लाये गये जवानाें का मेडिका में इलाज चल रहा है. तोपचांची : धनबाद-गििरडीह जिले की सीमा पर खुखड़ा थाना क्षेत्र में पूर्वी पीरटांड़ के जीतपुर उत्क्रमित […]
गिरिडीह में शनिवार को नक्सलियाें ने सीरियल बम ब्लास्ट कर सीआरपीएफ की टीम को निशाना बनाया. विस्फोट में एलआरपी पर निकले छह जवान घायल हाे गये. हेलीकॉप्टर से रांची लाये गये जवानाें का मेडिका में इलाज चल रहा है.
तोपचांची : धनबाद-गििरडीह जिले की सीमा पर खुखड़ा थाना क्षेत्र में पूर्वी पीरटांड़ के जीतपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पीछे हुए सीरियल बम ब्लास्ट में तीन बाइक चपेट में आयी. एलआरपी पर निकले सीआरपीएफ के एएसआइ एके भारती, हवलदार चंद्रभान सिंह और जवान माधव मालधार, ए पंडइया, जीतेंद्र सिंह व सुनील दत्त घायल हुए. सभी सीआरपीएफ की कंपनी 154 तोपचांची, साहुबहियार कैंप के हैं.
घटनास्थल पर ही घायलों का प्राथमिक इलाज जवानों ने स्वयं किया. बोदरो गांव के मैदान में दोपहर दो बजे भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर उतारा गया, जहां से घायलों को रांची भेजा गया. दिन के करीब 2.30 बजे घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची लाकर सभी काे मेडिका में भरती कराया गया. बलास्ट के बाद तीन महिलाओं को हिरासत लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. बाकी पेज 20 पर
सीरियल ब्लास्ट में..
कैसे घटी घटना
घटना पूर्वाह्न 11 बजे की है. बाघमारा डीएसपी मंजरुल होदा व सीआरपीएफ सहायक कमांडेंट कौशल चौधरी के नेतृत्व में एलआरपी की जा रही थी. 25 बाइक पर सवार होकर सभी आगे बढ़ रहे थे. जीतपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पीछे जैसे ही टीम पहुंची, घुमावदार कच्ची सड़क के पास घात लगाये माओवादियों ने सीरियल बम ब्लास्ट कर दिया.
फायरिंग का जवाब नहीं दिया
डीएसपी मंजरुल होदा ने बताया कि हम और सीआरपीएफ कमांडेंट कौशल चौधरी मोटरसाइकिल से आगे चल रहे थ़े तोपचांची इंस्पेक्टर धीरेंद्र मिश्र, थानेदार डीडी राम, सीआरपीएफ इंस्पेक्टर परमवीर भी साथ में थे.
जैसे ही ब्लास्ट हुआ, जो जवान संभल पाया, ने तुरंत मोरचा लेते हुए फायरिंग शुरू की, लेकिन दूसरी ओर से कोई जवाब नहीं आया. जांच में पाया गया कि खुखड़ा पहाड़ी के पास पत्थर की ओट में छिप कर विस्फाेट किया गया. ब्लास्ट के बाद तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है. इधर, घटना के बाद एसएसपी मोटरसाइकिल से घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली़
पारसनाथ पहाड़ी जवानों के घेरे में
गिरिडीह जिले के निमियाघाट, पीरटांड़, खुखड़ा, धनबाद जिले के तोपचांची, टुंडी के सीआरपीएफ जवानों ने चारों ओर से पारसनाथ पहाड़ी को घेर रखा है़ राहगीरों की सघन जांच की जा रही है़
डीजीपी पहुंचे ताेपचांची : शनिवार की शाम डीजीपी दिनेश कुमार पांडेय तोपचांची के साहू बरियार में सीआरपीएफ 154 वीं बटालियन के कैंप में पहुंचे. कहा कि माओवादी विकास में बाधक हैं. पुलिस पर पीछे से वार करते हैं. पुलिस के अभियान से नक्सली पस्त हो रहे हैं. अभियान आगे भी जारी रहेगा. माओवादियों से पुलिस सख्ती से निबटेगी.
ये हुए घायल : सीआरपीएफ, ए 154 कंपनी साहुबहियार, तोपचांची के एएसआइ एके भारती, हवलदार चंद्रभान सिंह, जवान ए पंडइया, जितेंद्र सिंह, माधव मालधार व सुनील दत्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










