पीएलएफआइ ने धनवार विधायक से मांगी 20 लाख की लेवी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2016 9:02 PM
प्रतिनिधि, गावां/गिरिडीह धनवार के माले विधायक राजकुमार यादव से नक्सली संगठन पीएलएफआइ ने 20 लाख रुपये लेवी की मांग की है. एक सप्ताह में पैसा नहीं देने पर उनकी हत्या की धमकी दी गयी है. गुरुवार की शाम 6.55 बजे विधायक के मोबाइल फोन पर धमकी भरा कॉल आया. फोन करनेवाले ने खुद को पीएलएफआइ […]
प्रतिनिधि, गावां/गिरिडीह
धनवार के माले विधायक राजकुमार यादव से नक्सली संगठन पीएलएफआइ ने 20 लाख रुपये लेवी की मांग की है. एक सप्ताह में पैसा नहीं देने पर उनकी हत्या की धमकी दी गयी है. गुरुवार की शाम 6.55 बजे विधायक के मोबाइल फोन पर धमकी भरा कॉल आया. फोन करनेवाले ने खुद को पीएलएफआइ का जोनल कमांडर बताया. फोन आने के तुरंत बाद विधायक ने लिखित रूप में इसकी शिकायत गांवा थाना में की. उन्होंने फोन पर गिरिडीह एसपी अखिलेश वी वारियार को भी मामले से अवगत कराया.
श्री यादव ने कहा, ‘गुरुवार की शाम 6.55 बजे अज्ञात कॉल आया. फोन करनेवाले ने खुद को नक्सली संगठन पीएलएफआइ का जोनल कमांडर बताते हुए धमकी दी कि एक सप्ताह के अंदर 20 लाख रुपये संगठन को नहीं दिया तो माले नेता महेंद्र सिंह की तरह उनकी भी हत्या कर दी जायेगी.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










