प्रमाण पत्र के लिए सीसीएल का एनओसी जरूरी नहीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2016 7:42 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : सीसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी अब जाति व आवासीय प्रमाण पत्र के लिए प्रबंधन का एनओसी नहीं लेना पड़ेगा. राज्य सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के उप सचिव दिवाकर प्रसाद सिंह ने राज्य के सभी डीसी-एसडीओ, बीडीओ व सीओ को पत्र भेजकर यह सूचना दी है. विभागीय […]

विज्ञापन
गिरिडीह : सीसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी अब जाति व आवासीय प्रमाण पत्र के लिए प्रबंधन का एनओसी नहीं लेना पड़ेगा. राज्य सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के उप सचिव दिवाकर प्रसाद सिंह ने राज्य के सभी डीसी-एसडीओ, बीडीओ व सीओ को पत्र भेजकर यह सूचना दी है.
विभागीय पत्र में कहा गया कि सीसीएल के अधीन क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के लिए सीसीएल से एनओसी निर्गत करने तथा जाति व आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने में हो रही कठिनाइयों को सरकार ने सरल कर दिया है.
कहा कि सीसीएल के अधीन क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के संचालन तथा उक्त क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को जाति व आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए सीसीएल से एनओसी प्राप्त करने जानकारी राज्य सरकार को मिली है. इसके बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है कि प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए सीसीएल से एनओसी प्राप्त करने की कोई आवश्यकता नहीं है. विभागीय सचिव ने इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है.
60 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ
सीसीएल क्षेत्र में रहने वाले 13 पंचायतों के लगभग 60 हजार लोगों को पूर्व में जाति व आवासीय प्रमाण पत्र के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी. इसके अतिरिक्त सरकार की ओर से क्रियान्वित योजनाओं का लाभ नहीं मिलता था. इसके लिए कई बार जन आंदोलन भी हुए.
सरकार से कई बार मांग रखी गयी थी. इसके बाद झारखंड सरकार ने यह निर्णय लिया है. इससे सीसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है. अब इस क्षेत्र में रहने वाले छात्र-छात्राओं को जाति व आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत किये जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola