सिर मुंड़ा कर गांव में घुमाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Mar 2016 7:50 AM
विज्ञापन
बिरनी . दुष्कर्म का आरोप लगा पंचों ने चेहरे पर पोती कालिख बिरनी थाना इलाके के मरगोडा गांव में गुरुवार को पंचों ने एक व्यक्ति को दुष्कर्म के आरोप में सिर मुंड़ा कर गांव में घुमाया. युवक पर एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था. बिरनी : गांव की बुजुर्ग महिला ने […]
विज्ञापन
बिरनी . दुष्कर्म का आरोप लगा पंचों ने चेहरे पर पोती कालिख
बिरनी थाना इलाके के मरगोडा गांव में गुरुवार को पंचों ने एक व्यक्ति को दुष्कर्म के आरोप में सिर मुंड़ा कर गांव में घुमाया. युवक पर एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था.
बिरनी : गांव की बुजुर्ग महिला ने बुधवार की रात को शोर मचाया कि शराब के नशे में एक व्यक्ति उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म किया. शोर सुनकर ग्रामीण जुटे और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया. रात में वह पकड़ में नहीं आया. गुरुवार की सुबह आरोपी को पकड़कर पंचायत लगायी गयी. पंचायत में उसे सजा सुनायी गयी. सजा के तौर पर आरोपी को थूक कर चाटने को कहा गया, 51 बार कान पकड़कर उठक-बैठक करायी गयी, इसके बाद बाल मुड़कर और चेहरे पर कालिख पोत दी व गले में चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव घुमाया गया. इधर इस पंचायत की खबर जब पूरे इलाके में फैल गयी तो पंच में बयान देने से कतराने लगे.
पुराने विवाद से जुड़ा है मामला: एसडीपीओ
वहीं इस मामले की सूचना पर सरिया-बगोदर के एसडीपीओ दीपक कुमार शर्मा ने बिरनी थाना की पुलिस को जांच के लिये मरगोडा गांव भेजा. वहां महिला का बयान भी पुलिस ने रिकाॅर्ड किया. एसडीपीओ श्री शर्मा ने बताया कि महिला ने दुष्कर्म की बात से इंकार किया है.
श्री शर्मा ने बताया कि गांव के पुराने विवाद को लेकर इस तरह की हरकत पंचों ने है. बुधवार की रात को आरोपी व्यक्ति ने महिला को रंग डाल दिया था. रंग डालने के बाद महिला ने शोर मचाया तो बदला साधने के लिये पंचायत बुलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाकर उसका सिर मुंड़ कर गांव में घुमाया गया है. इस मामले में पंचायत करनेवालों को भी कानून को हाथ में नहीं लेने की चेतावनी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










