सड़क पर लेटे युवकों पर चढ़ी बाइक, एक की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Mar 2016 7:50 AM

विज्ञापन

होलिका दहन के क्रम में घटी घटना बगोदर-हजारीबाग रोड स्थित लाल मैरेज हॉल के समीप हुआ हादसा बगोदर : मंगलवार को होलिका दहन के दौरान बगोदर-हजारीबाग रोड स्थित लाल मैरेज हॉल के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का प्रारंभिक उपचार बगोदर […]

विज्ञापन

होलिका दहन के क्रम में घटी घटना

बगोदर-हजारीबाग रोड स्थित लाल मैरेज हॉल के समीप हुआ हादसा

बगोदर : मंगलवार को होलिका दहन के दौरान बगोदर-हजारीबाग रोड स्थित लाल मैरेज हॉल के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का प्रारंभिक उपचार बगोदर अस्पताल में कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया़

घटना मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे की है़ बगोदर बाजार निवासी नारायण गुप्ता का पुत्र संदीप गुप्ता (22) व सरिया रोड निवासी बीरेंद्र सिंह का गोल्डी सिंह अपने दोस्तों के साथ होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल थे. इसी दौरान सभी युवक सड़क पर लेटे हुए थे कि अचानक बगोदर बाजार से हरिहरधाम की ओर जा रही एक बाइक की चपेट में आ गये़ इसमें संदीप कुमार गुप्ता की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि गोल्डी सिंह व बगोदर साहु मुहल्ला निवासी राजू साव का पुत्र सुरेंद्र कुमार(25 ) घायल हो गये़ बताया जाता है कि सुरेंद्र कुमार अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से हरिहरधाम की ओर जा रहा था़ इसी दौरान सड़क पर लेटे युवकों पर बाइक चढ़ गयी, जिससे वह भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद उसका दोस्त भाग निकला. बगोदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है.आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जायेगाी. मामले की जांच की जा रही है.

विधायक-पूर्व विधायक पहुंचे मृतक के घर : घटना के बाद बुधवार की सुबह मृतक संदीप कुमार गुप्ता के पैतृक आवास, विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नउवाडीह गांव बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, बगोदर बाजार के लोग पहुंचे आैर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी.

दो घायल : बेंगाबाद/चपुआडीह. बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर चौधरीडीह के पास बुधवार को ऑटो की चपेट में आकर बाइक सवार घायल हो गया. बेंगाबाद निवासी सुमित कुमार बाइक से गिरिडीह की ओर जा रहा था. टेंपो चालक घटना के बाद भाग गया. वहीं बेंगाबाद-महेशमुंडा मुख्य मार्ग पर पतरोडीह पुल के पास गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola