नकली शराब फैक्टरी का खुलासा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2016 8:18 AM
विज्ञापन
गिरिडीह पुलिस ने सोमवार की देर रात को पीरटांड़ थाना इलाके के तेलियाबहियार गांव में छापामारी कर नकली विदेशी शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है. यहां से एक दर्जन से अधिक ड्रम में रखी करीब पांच हजार लीटर शराब बरामद की. गिरिडीह/पीरटांड़ : सोमवार की देर शाम को एसपी अखिलेश बी वारियर को सूचना […]
विज्ञापन
गिरिडीह पुलिस ने सोमवार की देर रात को पीरटांड़ थाना इलाके के तेलियाबहियार गांव में छापामारी कर नकली विदेशी शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है. यहां से एक दर्जन से अधिक ड्रम में रखी करीब पांच हजार लीटर शराब बरामद की.
गिरिडीह/पीरटांड़ : सोमवार की देर शाम को एसपी अखिलेश बी वारियर को सूचना मिली की तेलियाबहियार गांव में नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है. डीएसपी विजय अशिष कुजूर, डुमरी एसडीपीओ अरविंद कुमार विन्हा, इंस्पेक्टर अमरनाथ व पीरटांड़ पुलिस को छापामारी के लिये भेजा गया. पुलिस के पहुंचते ही अंधेरे का फायदा उठाकर धंधेबाज फरार हो गये.
क्या हुआ बरामद : एक दर्जन ड्रम में भरी शराब, भारी मात्रा में खाली व भरी बोतल, नामी कंपनियों के रेपर, ढक्कन, सील करने की मशीन, एक 709 मालवाहक वाहन, एक पिकअप भैन, एक बाइक .
वर्षों से चल रहा है कारोबार : पीरटांड़ व डुमरी प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित गांवों में नकली शराब बनाने का काम वर्षों से चल रहा है. पीरटांड़, डुमरी, निमियाघाट, खुखरा थाना इलाके में पहले भी नकली शराब की फैक्ट्री को पकड़ा गया है. होली के मौके पर इस शराब को कोयलांचल के धनबाद, बोकारो, गिरिडीह के अलावा गया, औरंगाबाद, जमुई के इलाके में खपाने की तैयारी की गयी थी.
बरहमोरिया में चार भट्ठियों को तोड़ा : सोमवार की देर रात को मुफस्सिल थाना इलाके के बरहमोरिया गांव में रशिक्षु आइपीएस आशुतोष शेखर, एसडीपीओ राज कुमार मेहता व अनि अजय कुमार साहू के नेतृत्व में की गयी. कोई धंधेबाज तो पकड़ में नहीं आया, लेकिन यहां पर अवैध रूप संचालित महुआ शराब की चार भट्ठियों को तोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










