व्यवसायी के घर लूट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2016 8:44 AM

विज्ञापन

अपराध. बटोरी एक लाख से अधिक की संपत्ति हथियारबंद अपराधियों ने एक नमकीन व्यापारी के घर पर धावा बोल कर एक लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोगीटांड़ स्थित स्टेडियम के पास गुरुवार की देर रात लगभग 12 बजे घटी. गिरिडीह : पीड़ित द्वारिका साव ने बताया कि वह […]

विज्ञापन
अपराध. बटोरी एक लाख से अधिक की संपत्ति
हथियारबंद अपराधियों ने एक नमकीन व्यापारी के घर पर धावा बोल कर एक लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोगीटांड़ स्थित स्टेडियम के पास गुरुवार की देर रात लगभग 12 बजे घटी.
गिरिडीह : पीड़ित द्वारिका साव ने बताया कि वह अपने दो कर्मियों के साथ घर के अंदर नमकीन बना रहे थे . मुख्य दरवाजा ठीक से नहीं लगाया था. रात में 12 बजे मुंह पर नकाब डाले पांच अपराधी उनके घर में दाखिल हो गये. द्वारिका, दोनों कर्मियों, द्वारिका की पत्नी, बच्चे व सास को कब्जे में लेकर सभी के हाथ रस्सी से बांध दिये. इसके बाद रिवाल्वर दिखा सभी को चुप रहने को कहा.
आधा घंटे बाद दी पुलिस को सूचना
द्वारिका ने बताया कि अपराधियों ने उसके पास से लगभग 30 हजार कीमत के जेवरात, 35 हजार रुपये नकद व एक हीरो ग्लैमर (जेएच11एच/0496) बाइक लूट ली. अपराधियों के जाने के लगभग आधा घंटे बाद उसने मुफस्सिल थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी. रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी. आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया, लेकिन अपराधियों की जानकारी नहीं मिली. पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola