बदमाशों ने की थी इलाके की रेकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2016 7:09 AM

विज्ञापन

मामला बोलेरो अगवा करने का. सर्वेयर बन किया स्कूलों का निरीक्षण 15 मार्च को घूमने के बहाने चालक समेत बोलेरो को अगवा करने वाले बदमाशों ने 14 मार्च को भी एक बोलेरो भाड़े पर ली थी. दोनों बदमाशों ने सदर प्रखंड के कई स्कूलों का निरीक्षण किया था. इससे झांसे में आकर होटल कर्मचारी उन्हें […]

विज्ञापन
मामला बोलेरो अगवा करने का. सर्वेयर बन किया स्कूलों का निरीक्षण
15 मार्च को घूमने के बहाने चालक समेत बोलेरो को अगवा करने वाले बदमाशों ने 14 मार्च को भी एक बोलेरो भाड़े पर ली थी. दोनों बदमाशों ने सदर प्रखंड के कई स्कूलों का निरीक्षण किया था. इससे झांसे में आकर होटल कर्मचारी उन्हें सर्वेयर समझ बैठे.
गिरिडीह : 14 मार्च को जिस बोलेरो को बुक किया गया था उसके चालक बबलू ने बताया कि दोनों बोलेराे से हरसिंहरायडीह, जमबाद व चिलगा के सरकारी विद्यालय पहुंचे थे़ हरसिंहरायडीह में शिक्षक ने आई कार्ड मांगा तो उन्हें बहाना बनाकर टाल दिया था. बदमाश उसके वाहन से डुमरी भी गये थे और लौटकर पुन: होटल पहुंचे.
क्या है मामला
15 मार्च को होटल ओरबीट ने सिमरियाधौड़ा निवासी लखन पासवान की बोलेरो किराये पर ली थी और और होटल में ठहरे संजय यादव व उसके साथी को किराये पर दिया था. 15 मार्च को बोलेरो में दोनों को लेकर वाहन चालक गुड्डू जमुआ की ओर गया, लेकिन शाम तक नहीं लौटा.
16 मार्च बुधवार को वाहन के मालिक ने बोलेरो समेत चालक के अगवा करने की शिकायत नगर थाना में की. हालांकि बुधवार की सुबह ही पुलिस को पता चल गया कि होटल ओरबीट में ठहरे यूपी के संजय यादव व उसके साथ शातिर बदमाश हैं और चालक गुड्डू को घायल कर बोलेरो को लूट लिया है. चालक को घायल हालत में नवादा में फेंक दिया है.
चालक को रास्ते में पिलायी थी नशायुक्त कोल्ड ड्रिंक
नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार के साथ बुधवार की रात लगभग 10 बजे गिरिडीह पहुंचे अगवा बोलेरो के चालक मो़ जमिरउद्दीन उर्फ गुड्डू ने आपबीती सुनायी. बताया कि 15 फरवरी को उसके पास बीनू जैन पहुंचा और कहा कि होटल ओरबीट में ठहरे दो लोगों को भाड़े पर बोलेरो चाहिये. मंगलवार सुबह 10 बजे वह होटल पहुंचा. होटल प्रबंधक ने कहा कि दोनों को 30-35 किमी चलना है और शाम तक वाहन छोड़ दिया जायेगा. लगभग 11 बजे वह दोनों को लेकर जमुआ पहुंचा.
इस दौरान दोनों इधर-उधर की बातें कर उसे उलझाये रहे. जमुआ में उसे खाना खाने के लिए सौ रुपये दिये और दोनों कोल्ड ड्रिंक खरीदकर पीने लगे. जमुआ से आगे बढ़ने पर उसे कोल्ड ड्रिंक पिलायी. खरगडीहा पहुंचने पर वह बेहोश हो गया. वह नवादा कैसे पहुंचा यह पता नहीं है. जब उसे होश आया तो वह सड़क किनारे पड़ा था. मोबाइल भी गायब था. नवादा के कुछ लोगों ने उससे मोबाइल नंबर लिया और उसके वाहन मालिक को सूचना दी.
होटल कर्मियों से हुई चूक
पुलिस का मानना है कि होटल कर्मियों से बदमाशों को कमरा देने में चूक हुई है. जबकि होटल प्रबंधक ओम कुमार कहते हैं कि उसने होटल में ठहरे यूपी के गाजीपुर जिला निवासी संजय यादव का पहचान पत्र लिया था,लेकिन उसके साथी का पहचान पत्र व मोबाइल नंबर नहीं ले सका. डीएसपी विजय आशिष कुजूर व पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र राम ने होटल संचालक से सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मांगा है. गुरुवार को डीएसपी कुजूर ने चालक गुड्डू से पूछताछ की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola