मैनेजर-कर्मचारी से 1.20 लाख की छिनतई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2016 7:08 AM

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना इलाके के परसाटांड़ तालाब के पास घटी घटना गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के परसाटांड़ तालाब के पास गुरुवार की दोपहर को एसकेएस माइक्रो फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक वकर्मी से 1.20 लाख रुपये की छिनतई कर ली गयी. कंपनी के बरगंडा ब्रांच के प्रबंधक देवरी निवासी रोहित कुमार सिंह ने गुरुवार की शाम […]

विज्ञापन
मुफस्सिल थाना इलाके के परसाटांड़ तालाब के पास घटी घटना
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के परसाटांड़ तालाब के पास गुरुवार की दोपहर को एसकेएस माइक्रो फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक वकर्मी से 1.20 लाख रुपये की छिनतई कर ली गयी. कंपनी के बरगंडा ब्रांच के प्रबंधक देवरी निवासी रोहित कुमार सिंह ने गुरुवार की शाम को थाना में शिकायत की है.
रोहित का कहना है कि वह कंपनी के बकाया की वसूली करने कर्मी मो तबरेज के साथ गया था. दोपहर 1.30 बजे उसने अंतिम वसूली परसाटांड़ में की और पैसे को बैग में डालकर गिरिडीह की ओर आ रहा था. इसी बीच परसाटांड़ के आगे तालाब के पास पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक अाये और झपट्टा मारकर बाइक के बीच में रखे बैग को लेकर भाग गये. रोहित का कहना है कि बैग में 1.20 लाख रुपये थे.
रोहित ने बताया कि छिनतई करनेवाले युवक बाइक को लेकर तिवारीडीह की सड़क के रास्ते फरार हुए हैं. इधर छिनतई की सूचना पर पुलिस ने शाम को सर्च अभियान भी चलाया. पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola