मारपीट व रंगदारी की दो प्राथमिकी दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2016 7:02 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना पुलिस ने मारपीट व रंगदारी की दो प्राथमिकी दर्ज की है. एक मामले में पीपराटांड़ के रहनेवाले कुर्बान अंसारी ने कहा है कि सोमवार को वह बाबाजी कुटिया की ओर से अपने घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की. कुर्बान का कहना […]

विज्ञापन
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना पुलिस ने मारपीट व रंगदारी की दो प्राथमिकी दर्ज की है. एक मामले में पीपराटांड़ के रहनेवाले कुर्बान अंसारी ने कहा है कि सोमवार को वह बाबाजी कुटिया की ओर से अपने घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की.
कुर्बान का कहना है कि उसके साथ मारपीट करने वाले लोग पैसा लेने का आरोप लगा रहे थे. इसी दौरान लौहपिट्टी के कुछ लोग आये और कहा कि पैसा लेने वाला दूसरा है, तब जाकर उसके साथ मारपीट रोकी गयी. वहीं एक दूसरे मामले में लौहपिट्टी के रहनेवाले मांझो सिंह ने भी कुछ लोगों पर मारपीट व रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
मांझो का कहना है कि 13 मार्च को वह बैलगाड़ी से जा रहा था. इसी दौरान नगरवापत्थर के पास 8-10 लोगों ने रोक लिया और उससे रंगदारी मांगी. नहीं देने पर तीन हजार रुपये भी छीन लिये. पुलिस ने बताया कि दोनों मामले को लेकर सोमवार की रात को प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola