105 स्कूलों के सचिवों को शो-कॉज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2016 7:02 AM
विज्ञापन
एक्शन. राशि रख भवन नहीं बनाने वाली ग्राशिस पर कार्रवाई तय गिरिडीह : ग्राम शिक्षा समिति के खाते में स्कूल भवन निर्माण को लेकर आवंटित करीब तीन करोड़ की राशि फंसी हुई है. कई बार प्रखंड स्तर पर समीक्षा बैठक करने के बावजूद भी लापरवाह स्कूल सचिव विद्यालय भवनों का निर्माण कार्य पूरा करने में […]
विज्ञापन
एक्शन. राशि रख भवन नहीं बनाने वाली ग्राशिस पर कार्रवाई तय
गिरिडीह : ग्राम शिक्षा समिति के खाते में स्कूल भवन निर्माण को लेकर आवंटित करीब तीन करोड़ की राशि फंसी हुई है. कई बार प्रखंड स्तर पर समीक्षा बैठक करने के बावजूद भी लापरवाह स्कूल सचिव विद्यालय भवनों का निर्माण कार्य पूरा करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं. ऐसे स्कूल सचिवों को स्पष्टीकरण करते हुए उनका वेतन व मानदेय योजना पूर्ण होने तक स्थगित रखने का निर्देश दिया गया है.
चार प्रखंडों के ग्राशिस ने नहीं दिखायी दिलचस्पी : जिले के जमुआ, देवरी, गावां व बगोदर प्रखंड में राशि रख कर भवन निर्माण नहीं करने के सर्वाधिक मामले उजागर हुए हैं. उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भवन के निर्माण को लेकर पिछले वित्तीय वर्ष में ही सर्व शिक्षा अभियान की ओर से 4.78 लाख व उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन के लिए 6.60 लाख की राशि ग्राशिस के खाते में भेजी गयी थी. राशि रहने के बाद भी कई ग्राशिस के पदाधिकारियों ने भवन निर्माण में दिलचस्पी नहीं दिखायी.
फलत: सर्व शिक्षा अभियान की करीब तीन करोड़ राशि ग्राशिस के खाते में फंसी हुई है. विभाग ने प्रखंडों में कार्यरत कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया कि राशि रहने के बाद भी कितने काम हुए हैं, उसकी मापी पुस्तिका भरकर कार्यालय को सूचित करें. साथ ही ग्राशिस के पासबुक से निकासी की गयी राशि का मिलान कर लें. इसके बाद ग्राशिस के पास अगर राशि मिली तो ऐसे ग्राशिस अध्यक्ष व सचिव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










