जमीन विवाद में मारपीट, पांच घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2016 7:00 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जोड़ा कुआं नीचे पहाड़ी के पास मंगलवार की सुबह जमीन विवाद में मारपीट हो गयी. घटना में पांच लोग घायल हुए हैं. घायलों में हलिमा परवीन, मो. रुस्तम, सिकंदर व शेरुण निशा शामिल व अन्य हैं. घटना के संबंध में घायल हनिमा ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह […]

विज्ञापन
गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जोड़ा कुआं नीचे पहाड़ी के पास मंगलवार की सुबह जमीन विवाद में मारपीट हो गयी. घटना में पांच लोग घायल हुए हैं. घायलों में हलिमा परवीन, मो. रुस्तम, सिकंदर व शेरुण निशा शामिल व अन्य हैं.
घटना के संबंध में घायल हनिमा ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपने परिजनों के साथ अपने घर में बनी कच्चे दीवार को तोड़ कर नयी दीवार बनवा रही थी. अचानक पड़ोस के ही रहने वाले मो. एहशान, मो. इकबाल, मो.इरशाद, मो. नेशाद समेत अन्य ने आकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और काम को बंद कराने की बात कहने लगे.
जब हम लोगों ने काम बंद नहीं किया तो उनलोगों ने हम लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस मामले को लेकर हनिमा ने थाना को लिखित आवेदन भी दिया है. इधर दूसरे पक्ष के ओर से मेमून निशा ने हलिमा, रूस्तम, सिकंदर व हलिमा की मां पर मारपीट का आरोप लगाया है. मेमून ने कहा कि घटना में उसे चोट लगी है. मेमून ने भी थाना में शिकायत की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola