देवरी में महिला से दुष्कर्म, एफआइआर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Mar 2016 8:14 AM
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल देवरी : देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकबाद पंचायत के बक्को गांव की एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता ने गुरुवार को देवरी थाना में आवेदन देकर दुष्कर्मी अफजल अंसारी के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है. पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि वह बुधवार की रात […]
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
देवरी : देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकबाद पंचायत के बक्को गांव की एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता ने गुरुवार को देवरी थाना में आवेदन देकर दुष्कर्मी अफजल अंसारी के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है.
पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि वह बुधवार की रात नौ बजे लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी. इसी दौरान आरोपी उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया. थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया की बक्को गांव की महिला के साथ दुष्कर्म में मामला (कांड संख्या 21/16) दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पीड़ित का बयान 164 के तहत कलमबद्ध कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










