घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति जली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2016 8:26 AM

विज्ञापन

गावां : पिहरा पश्चिमी पंचायत स्थित जगदीशपुर निवासी स्वारथ महतो पिता टुक्कू महतो के घर में आग लग गयी. अगलगी में घर में रखे हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी, वहीं घर के अंदर बंधे हुए दो मवेशी भी झुलस गये. भुक्तभोगी ने बताया कि मंगलवार की देर रात अचानक घर […]

विज्ञापन
गावां : पिहरा पश्चिमी पंचायत स्थित जगदीशपुर निवासी स्वारथ महतो पिता टुक्कू महतो के घर में आग लग गयी. अगलगी में घर में रखे हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी, वहीं घर के अंदर बंधे हुए दो मवेशी भी झुलस गये. भुक्तभोगी ने बताया कि मंगलवार की देर रात अचानक घर से आग की लपटें उठने लगी. आग की लपटें व धुआं से सभी की नींद टूटी.
जान बचाकर परिवार के सभी सदस्य बाहर निकले और हो-हल्ला करने लगे. हो-हल्ला सुन आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए और आग बुझाने में जुट गये. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक घर में रखे अनाज, कपड़े आदि जल कर राख हो गये. घटना की सूचना के बाद मुखिया मुनवा देवी पहुंची और भुक्तभोगी को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola