शिक्षा विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2016 8:26 AM

विज्ञापन

आरोप-प्रत्यारोप. अनियमितता का आरोप, पोशाक और मध्याह्न भोजन नहीं मिलने से रोष बुधवार का दिन शिक्षा विभाग के लिए हंगामा व आरोप-प्रत्यारोप से भरा रहा. बिरनी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पड़रिया में सचिव पर बिना बोरिंग कराये पैसा निकालने का आरोप लगा. वहीं जमुआ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पिंडराबाद में पोशाक की गुणवत्ता […]

विज्ञापन
आरोप-प्रत्यारोप. अनियमितता का आरोप, पोशाक और मध्याह्न भोजन नहीं मिलने से रोष
बुधवार का दिन शिक्षा विभाग के लिए हंगामा व आरोप-प्रत्यारोप से भरा रहा. बिरनी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पड़रिया में सचिव पर बिना बोरिंग कराये पैसा निकालने का आरोप लगा. वहीं जमुआ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पिंडराबाद में पोशाक की गुणवत्ता को ले छात्र व अभिभावक भड़क गये. उधर, देवरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेलाटांड़ में दो दिनों से एमडीएम बंद रहने पर अभिभावक आक्रोशित हो उठे.
बिरनी : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पड़रिया के सचिव पर बिना काम कराये निर्माण मद की लगभग 70 हजार राशि निकालने का आरोप लगा है. ग्रामीणों ने बुधवार को विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया.
जानकारी होने पर बीडीओ इंदर कुमार व प्रमुख सुलोचना देवी ने टीम गठित कर मामले की जांच करवायी. ग्रामीणों का कहना था कि दो लाख 18 हजार की राशि से रसोईघर व चापाकल का निर्माण किया जाना था. सचिव ने बिना इस्टीमेट के रसोईघर का निर्माण करा लिया. साथ ही बगैर बोरिंग कराये इसकी राशि की निकासी कर ली. आरोपों के बारे में पूछे जाने पर सचिव देवनारायण साहू ने कहा कि विभाग के इस्टीमेट के आधार पर रसोईघर बनाया गया है.
बीडीओ को सौंपा था आवेदन: ग्रामीणों ने मंगलवार को बीडीओ को आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की थी. इसकी भनक सचिव को लगी तो बुधवार को चापाकल लगाने के लिए बोरिंग गाड़ी लाने का प्रयास किया गया. इसकी सूचना ग्रामीणों ने बीडीओ व प्रमुख को दी.
जब बीडीओ ने सचिव से वाउचर, चेक पंजी व रोकड़पंजी की मांग की तो वे पंजी नहीं दिखा सके. बीडीओ इंदर कुमार ने कहा कि जांच से पता चलता है कि स्कूल के सचिव ने राशि की गड़बड़ी की है. कहा कि वह कार्रवाई के लिए डीसी को पत्रा लिखेंगे. प्रमुख सुलोचना देवी के नेतृत्व में बनी टीम ने भी विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की. टीम ने स्वीकार किया कि इस मद की राशि में गड़बड़ी हुई है.
क्या कहते हैं अध्यक्ष
ग्राशिस अध्यक्ष रामसहाय यादव ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है. कुछ लोग बेवजह आरोप लगा रहे हैं. जांच टीम में सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह, विधायक प्रतिनिधि व पंस सदस्य लक्ष्मण दास, कैलाश पासवान, सुखदेव राम, तुलसी यादव, मीना देवी आदि शामिल थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola