देवरी : दो दिन से एमडीएम बंद, शिकायत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2016 8:26 AM

विज्ञापन

देवरी : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलाटांड़ में दो दिनों से छात्रों को एमडीएम नहीं मिल रहा है. इससे बच्चे व अभिभावक क्षुब्ध हैं. इसकी शिकायत पंस सदस्य अजय वर्मा से की गयी है. श्री वर्मा आज विद्यालय पहुंचे और छात्रों की समस्या सुनी. छात्र राजकुमार वर्मा, नीरज कुमार, दिलीप बेसरा, दीपक वर्मा, मनीषा […]

विज्ञापन

देवरी : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलाटांड़ में दो दिनों से छात्रों को एमडीएम नहीं मिल रहा है. इससे बच्चे व अभिभावक क्षुब्ध हैं. इसकी शिकायत पंस सदस्य अजय वर्मा से की गयी है. श्री वर्मा आज विद्यालय पहुंचे और छात्रों की समस्या सुनी. छात्र राजकुमार वर्मा, नीरज कुमार, दिलीप बेसरा, दीपक वर्मा, मनीषा कुमारी, शंभु बेसरा, आशीष कुमार, पूजा कुमारी, रौशन कुमार, संदीप बेसरा, मुन्ना कुमार आदि ने बताया कि पिछले दो दिनों से मध्याह्न भोजन नहीं दिया जा रहा है. अब तक पोशाक भी नहीं बांटी गयी है. खेलने का सामान नहीं दिया जाता है.

अभिभावक शिवलाल बेसरा, शिवशंकर महतो, बुधन बेसरा, भिखनी देवी, रोड़ा हेंब्रम आदि ने कहा कि सचिव केके अरुण विद्यालय संचालन में अनियमितता बरतते हैं. वे अक्सर विद्यालय से अनुपस्थित रहते हैं. इतना ही नहीं, पिछले आठ वर्षों से रंग-रोगन का कार्य नहीं करवाया गया. पंसस ने आश्वासन दिया है कि वह मामले की शिकायत वरीय अधिकारियों से कर जांच व कार्रवाई की मांग करेंगे.

चावल का अभाव

चावल नहीं रहने के कारण भोजन बंद है. इसकी सूचना विभाग को दे दी गयी है. सचिव चावल लाने बीआरसी गये हुए हैं.

सलोनी मुर्मू, अध्यक्ष

मामले की होगी जांच

मामले की जांच होगी. जांचाेपरांत सचिव पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.इस मामले को लेकर विभाग गंभीर है.

अजय कुमार सिंह, बीइइओ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola