कार्य में लापरवाही पर सात बीपीओ को किया शो-कॉज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2016 7:58 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : मनरेगा में लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन नहीं करने पर जिले के सात बीपीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है. इनमें बिरनी, जमुआ, धनवार, देवरी, गांडेय, गिरिडीह व बेंगाबाद के बीपीओ शामिल हैं. डीआरडीए के परियोजना पदाधिकारी बसंत कुमार ने बताया कि मनरेगा में इन सातों प्रखंडों की स्थिति सबसे खराब है. बिरनी […]
विज्ञापन
गिरिडीह : मनरेगा में लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन नहीं करने पर जिले के सात बीपीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है. इनमें बिरनी, जमुआ, धनवार, देवरी, गांडेय, गिरिडीह व बेंगाबाद के बीपीओ शामिल हैं. डीआरडीए के परियोजना पदाधिकारी बसंत कुमार ने बताया कि मनरेगा में इन सातों प्रखंडों की स्थिति सबसे खराब है. बिरनी प्रखंड में अब तक 47 प्रतिशत, जमुआ में 50 प्रतिशत, धनवार में 53 प्रतिशत, देवरी में 57 प्रतिशत, गांडेय में 65 प्रतिशत, गिरिडीह में 64 प्रतिशत व बेंगाबाद में 66 प्रतिशत मानव दिवस सृजित हुए हैं.
इससे जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. सभी सातों प्रखंड के बीपीओ को कड़ी चेतावनी दी गयी है कि 31 मार्च तक हर हाल में शत प्रतिशत मानव दिवस सृजन करें. परियोजना पदाधिकारी ने कहा कि काम में सुधार नहीं होने पर 15 दिनों के बाद दोबारा नोटिस दिया जायेगा. जुर्माना करते हुए सभी सातों बीपीओ का वेतन बंद कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










