उपद्रवियों पर नजर रखेगी पुलिस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2016 7:57 AM

विज्ञापन

डीसी-एसपी ने दिया कड़ाई से निपटने का निर्देश पुलिस ने बनायी रणनीति गिरिडीह : गिरिडीह जिला में आये दिन होने वाली झड़प और बाद में इसके और हिंसक हो जाने से प्रशासन परेशान है. इससे इलाके में तनाव हो जाता है. ऐसे में जिले के डीसी और एसपी ने पदाधिकारियों को उपद्रवियों से सख्ती से […]

विज्ञापन
डीसी-एसपी ने दिया कड़ाई से निपटने का निर्देश
पुलिस ने बनायी रणनीति
गिरिडीह : गिरिडीह जिला में आये दिन होने वाली झड़प और बाद में इसके और हिंसक हो जाने से प्रशासन परेशान है. इससे इलाके में तनाव हो जाता है. ऐसे में जिले के डीसी और एसपी ने पदाधिकारियों को उपद्रवियों से सख्ती से निपटने का निर्देश दे रखा है. पिछले दिनों विधि-व्यवस्था को लेकर हुई बैठक में उपद्रवियों पर नजर रखने और कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया जा चुका है. इसके बाद से संवेदनशील स्थानों पर पुलिस नजर बनाये हुये है.
टीओपी को किया जा रहा दुरुस्त : विधि व्यवस्था को लेकर हुई बैठक के बाद से ही एसपी अखिलेश बी वारियर के निर्देश पर विभिन्न इलाकों में पुलिस ने नयी रणनीति के तहत काम करना शुरू कर दिया है. इसके तहत शहरी इलाके के टीओपी को भी दुरुस्त किया जा रहा है. कुछ दिन पूर्व डीएसपी विजय आशीष कुजूर ने मकतपुर के टीओपी का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया था. वहीं मंगलवार को प्रशिक्षु आइपीएस आशुतोष शेखर, एएसपी कुणाल और डीएसपी शंभू कुमार सिंह ने पचंबा में टीओपी का निरीक्षण किया.
तीन स्थानों पर बनेगा सहायता केंद्र : डीएसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि इलाके में नजर रखने व लोगों को 24 घंटे सेवा देने के लिए पुलिस सहायता केंद्र का निर्माण किया जा रहा है. यह केंद्र तीन स्थानों पर बनेगा. केंद्र में 24 घंटे पुलिस के जवान और एक अधिकारी तैनात रहेंगे. पचम्बा में केंद्र के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है. पचंबा के केंद्र में टीओपी पचंबा में मुस्तैद जवानों को तैनात करने की योजना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola