जमुआ-धनवार को 16 घंटे बिजली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2016 8:00 AM

विज्ञापन

खुशखबरी. डीवीसी ग्रीड से जमुआ सब स्टेशन में बिजली सप्लाई शुरू भोरंडीहा स्थित डीवीसी ग्रीड (132‍/33 केबी) से मंगलवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड जमुआ सब स्टेशन में पावर सप्लाइ (33 केबी) शुरू कर दी गयी है. धनवार के भाकपा माले विधायक राजकुमार यादव ने मंगलवार को स्विच ऑन कर इसका उद‍्घाटन किया. गिरिडीह […]

विज्ञापन
खुशखबरी. डीवीसी ग्रीड से जमुआ सब स्टेशन में बिजली सप्लाई शुरू
भोरंडीहा स्थित डीवीसी ग्रीड (132‍/33 केबी) से मंगलवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड जमुआ सब स्टेशन में पावर सप्लाइ (33 केबी) शुरू कर दी गयी है. धनवार के भाकपा माले विधायक राजकुमार यादव ने मंगलवार को स्विच ऑन कर इसका उद‍्घाटन किया.
गिरिडीह : उद‍्घाटन के मौके पर बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता जे प्रसाद, कार्यपालक अभियंता मो. आलम, सुजीत नारायण, रामप्रसाद, इंजीनियर प्रणव दास, अमरनाथ सिंह समेत कई लोग मौजूद थे. बोर्ड के महाप्रबंधक यूके सिंह जमुआ सब स्टेशन पर स्वयं डटे हुए थे. विधायक श्री यादव ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है. बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर पिछले कई माह से लड़ाई लड़ी जा रही थी.
मई 2015 को बिजली के लिए जोरदार आंदोलन किया गया था. लगातार आंदोलन का ही परिणाम है कि आज गावां, तिसरी, धनवार, बिरनी, जमुआ व देवरी में सुव्यवस्थित बिजली सप्लाई शुरू हो गयी है. उन्होंने उपायुक्त, गिरिडीह व खोरीमहुआ के एसडीओ को बधाई दी. कहा कि इन अधिकारियों ने भी इस दिशा में अथक प्रयास किया है. श्री यादव ने दावा किया कि जिले के दो विधान सभा क्षेत्र जमुआ और धनवार के लोगों को अब प्रतिदिन 16 घंटे तक बिजली मिलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola