सदन में उठा मूर्ति चोरी का मामला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2016 7:59 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : गांडेय के भाजपा विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जोगनियाटांड़ मंदिर में चोरीअष्टघातु की मूर्ति के मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. विधानसभा में मंगलवार को शून्यकाल के दौरान विधायक ने इस मामले को उठाते हुए सरकार का ध्यान इस मामले की ओर आकृष्ट कराया है. विधायक […]

विज्ञापन
गिरिडीह : गांडेय के भाजपा विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जोगनियाटांड़ मंदिर में चोरीअष्टघातु की मूर्ति के मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. विधानसभा में मंगलवार को शून्यकाल के दौरान विधायक ने इस मामले को उठाते हुए सरकार का ध्यान इस मामले की ओर आकृष्ट कराया है.
विधायक ने कहा कि जोगनियाटांड़ मंदिर में 6 फरवरी 2016 को अष्टघातु से निर्मित लगभग तीन सौ वर्ष पुरानी भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और कृष्ण जी की पांच-पांच किलो की प्रतिमा (लगभग पचास लाख रुपये)की चोरी हो गयी थी. कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण मूर्तियों की अब तक बरामदगी नहीं हो पायी है. विधायक ने इस मामले में गिरफ्तार राहुल कुमार मिश्रा एवं रघुवंश मिश्रा से उच्च स्तरीय पूछताछ करते हुए मूर्ति की बरामदगी की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola