टेंपो पलटा, एक ही परिवार के सात घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2016 8:10 AM

विज्ञापन

सियाटांड़ से सुल्तानगंज जा रहे थे सभी बेंगाबाद : सुल्तानगंज जा रहे एक ही परिवार के सात लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. घटना सुखलजोरियो मोड़ की है. सियाटांड़ गांव से एक परिवार के सदस्य टेंपो पर सवार थे. सुखलजोरिया मोड़ के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में गौरी शंकर, गायत्री […]

विज्ञापन
सियाटांड़ से सुल्तानगंज जा रहे थे सभी
बेंगाबाद : सुल्तानगंज जा रहे एक ही परिवार के सात लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. घटना सुखलजोरियो मोड़ की है. सियाटांड़ गांव से एक परिवार के सदस्य टेंपो पर सवार थे. सुखलजोरिया मोड़ के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में गौरी शंकर, गायत्री देवी, मुस्कान कुमारी समेत सात लोग घायल हो गये. सभी घायलों को बेंगाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
गड्ढे में गिरी कार, चालक गंभीर : देवरी/भेलवाघाटी. देवरी प्रखंड के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के डुमरबकी मोड़ (जमहरा) के पास सोमवार की सुबह एक मारुति स्विफ्ट अनियंत्रित होकर पलट गयी और गढ्ढे में गिर गयी. घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. भेलवाघाटी पुलिस ने घायल चालक को बेहोशी हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद गिरिडीह रेफर कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola