कूप ने बदली किसान की तकदीर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2016 8:10 AM

विज्ञापन

गांडेय : मनरेगा कूप के जरिये एक कृषक ने बंजर भूमि में खेती कर जहां जमीन में हरियाली लायी, आर्थिक उपार्जन भी कर रहा है. हम बात कर रहे हैं प्रखंड के बड़कीटांड़ पंचायत के महेशमुंडा (हरिजन टोला) निवासी सुजीत कुमार सिन्हा की. वर्ष 2010-11 में सुजीत के नाम मनरेगा के तहत कूप स्वीकृत हुआ. […]

विज्ञापन

गांडेय : मनरेगा कूप के जरिये एक कृषक ने बंजर भूमि में खेती कर जहां जमीन में हरियाली लायी, आर्थिक उपार्जन भी कर रहा है. हम बात कर रहे हैं प्रखंड के बड़कीटांड़ पंचायत के महेशमुंडा (हरिजन टोला) निवासी सुजीत कुमार सिन्हा की. वर्ष 2010-11 में सुजीत के नाम मनरेगा के तहत कूप स्वीकृत हुआ. वह कूप में बतौर मेट मजदूर काम कर खुदाई की और इसे पूरा किया.

बिना सरकारी सहायता शुरू की खेती : कृषक सुजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि कूप निर्माण के बाद उसने बंजर जमीन पर खेती करने की सोची. मौसमी सब्जी लगायी. इसके बाद कई बार ब्लाॅक के चक्कर लगाये, पर कृषि यंत्र या बीज आदि की सुविधा नहीं मिली. कहा कि सरकारी लाभ से वंचित होने के बाद इस वर्ष उन्होंने निजी खर्च से गेहूं का बीज खरीदा और खेती शुरू की.

कहा कि इस वर्ष उसने 20 कट्ठा जमीन पर गेहूंं लगाया है. कुछ जमीन पर मौसमी सब्जी भी लगायी है. कहा कि प्रशासन व कृषि विभाग सहयोग करे तो वह अपनी दो एकड़ बंजर जमीन को हरा-भरा कर आर्थिक उपार्जन कर सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola