दुष्कर्मी को सात वर्ष का सश्रम कारावास

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2016 8:07 AM

विज्ञापन

-दस हजार रुपये का अर्थदंड भी – मामला राजधनवार थाना अंतर्गत अरखंगो का – 18 जनवरी 2012 को पीड़िता ने करायी थी प्राथमिकी गिरिडीह : जिला व अपर सत्र न्यायाधीश (तृतीय) शैलेंद्र कुमार सिंह की अदालत ने गुरुवार को दुष्कर्म के मामले में सात वर्ष की सजा सुनायी है. दस हजार रुपये का अर्थ दंड […]

विज्ञापन
-दस हजार रुपये का अर्थदंड भी
– मामला राजधनवार थाना अंतर्गत अरखंगो का
– 18 जनवरी 2012 को पीड़िता ने करायी थी प्राथमिकी
गिरिडीह : जिला व अपर सत्र न्यायाधीश (तृतीय) शैलेंद्र कुमार सिंह की अदालत ने गुरुवार को दुष्कर्म के मामले में सात वर्ष की सजा सुनायी है. दस हजार रुपये का अर्थ दंड भी लगाया है. राशि जमा नहीं करने पर अभियुक्त को छह माह का साधारण कारावास काटना हाेगा. साथ ही अदालत ने दोष सिद्ध विचारण के दौरान अभियुक्त के जेल में बितायी गयी अवधि को भी समायोजित करने का आदेश दिया है. मामला राजधनवार थाना अंतर्गत अरखंगो का है है.
18 फरवरी 2012 को युवती ने अपने रिश्तेदार रोहित यादव (24वर्ष) पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. कहा था रोहित ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया. इस दौरान पंचायती भी हुई. पंचों ने कहा कि रोहित के साथ शादी करा दी जायेगी, लेकिन उसके घरवालों ने दहेज की मांग कर दी. दहेज नहीं देने पर शादी से इनकार कर दिया.
इस मामले को ले वह अपने परिजनों के साथ राजधनवार थाना पहुंची और मामला (कांड संख्या 32/12) दर्ज कराया. सत्रवाद संख्या 155/12 में अनुसंधान पदाधिकारी रमेश कुमार सिंह ने आरोप पत्र दाखिल किया.
अभियोजन ने इस मामले में 13 गवाह प्रस्तुत किये. अदालत ने भादवि की धारा 376 में रोहित यादव को दोषी पाया. अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक लुकस मरांडी व बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता जयकुमार नारायण सिंह ने बहस की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola