थानेदार ने रोका सड़क की मापी का काम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2016 8:06 AM

विज्ञापन

पीरटांड़ : पीरटांड़ प्रखंड के चिरकी-हरलाडीह पलमा पथ में बरियारपुर के पास सड़क की मापी खुखरा थाना प्रभारी रजत कुमार ने रोक दी है. गुरुवार को कनीय अभियंता योगेंद्र शर्मा की अगुआइ में चार सदस्यीय टीम मापी करने यहां पहुंची. अभियंता ने मापी शुरू की तो संदेह पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना खुखरा थाना प्रभारी […]

विज्ञापन
पीरटांड़ : पीरटांड़ प्रखंड के चिरकी-हरलाडीह पलमा पथ में बरियारपुर के पास सड़क की मापी खुखरा थाना प्रभारी रजत कुमार ने रोक दी है. गुरुवार को कनीय अभियंता योगेंद्र शर्मा की अगुआइ में चार सदस्यीय टीम मापी करने यहां पहुंची. अभियंता ने मापी शुरू की तो संदेह पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना खुखरा थाना प्रभारी को दे दी.
थाना प्रभारी बरियारपुर पहुंचे और अभियंताओं से मापी का आदेश दिखाने को कहा. जब अभियंताओं ने विभागीय आदेश की कॉपी दिखाने में असमर्थता जतायी, तब थाना प्रभारी ने काम रोक दिया.
सीएम ने करायी है जांच : इस पथ के निर्माण में व्यापक गड़बड़ी उजागर हुई है. लगातार शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लिया और उच्चाधिकारियों से जांच भी करायी. इस मामले में संवेदक समेत सात अधिकारियों के खिलाफ पीरटांड़ थाना में मामला दर्ज हुआ है और एक अधिकारी रामजी प्रसाद को भी भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola