बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2016 8:04 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ अभियान को लेकर गुरुवार को पचंबा में महिलाओं ने रैली निकाली. रैली ने पोषक क्षेत्रों का भ्रमण किया. इसके बाद मारवाड़ी धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया. बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दिया. कहा कि बहू से बेटी की […]
विज्ञापन
गिरिडीह : बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ अभियान को लेकर गुरुवार को पचंबा में महिलाओं ने रैली निकाली. रैली ने पोषक क्षेत्रों का भ्रमण किया. इसके बाद मारवाड़ी धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया. बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दिया. कहा कि बहू से बेटी की तरह व्यवहार करें.
जब बेटी नहीं रहेगी तो संसार कैसे चलेगा. वादा एनजीओ की ओर से आयाजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद सीमा देवी ने की. मौके पर वार्ड पार्षद संगीता सिन्हा, बालिका विद्यालय के सुषमा रश्मि, शारदा कन्या मवि के माया मरियम हांसदा, अशोक कुमार मिश्रा, मनोहर पांडेय, कौशल्या देवी, शांति देवी, सीता देवी आदि मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










