बगोदर : 244 स्कूली बच्चों के बीच बंटी पोशाक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2016 8:04 AM
विज्ञापन
बगोदर : प्रखंड के माहुरी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुवार को समारोह आयोजित कर 244 छात्र- छात्राओं को पोशाक दी गयी. मौके पर जरमुन्ने पश्चिमी पंचायत के मुखिया संतोष रजक व पंसस गुड़िया देवी मौजूद थे. मुखिया संतोष रजक ने बच्चों को नियमित स्कूल आने की बात कही. उन्होंने स्कूल में व्याप्त पेयजल की […]
विज्ञापन
बगोदर : प्रखंड के माहुरी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुवार को समारोह आयोजित कर 244 छात्र- छात्राओं को पोशाक दी गयी. मौके पर जरमुन्ने पश्चिमी पंचायत के मुखिया संतोष रजक व पंसस गुड़िया देवी मौजूद थे. मुखिया संतोष रजक ने बच्चों को नियमित स्कूल आने की बात कही.
उन्होंने स्कूल में व्याप्त पेयजल की समस्या को दूर करने और कंप्यूटर की व्यवस्था करने का भी आश्वासन दिया. मौके पर ग्राशिस अध्यक्ष डालचंद महतो, प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुमिता, प्रधानाध्यापक अभिनंदन कुमार महतो, सहायक शिक्षक सुधीर यादव, हेमंत कुमार, वार्ड सदस्य रमेश पासवान, रत्नी देवी, बसंती देवी, प्रवीण चौधरी, बलदेव प्रसाद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










