दो आरोपियों ने किया सरेंडर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2016 8:36 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राजेश सिन्हा की अदालत में लहरियाटांड़ कांड के दो आरोपी पीरू मियां व महफूज मियां ने आत्मसमर्पण कर दिया. इसकी जानकारी अधिवक्ता दामोदर राय ने दी. 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में दोनों के खिलाफ धनवार थाना में मामला दर्ज कराया गया था. इसके खिलाफ […]

विज्ञापन
गिरिडीह : न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राजेश सिन्हा की अदालत में लहरियाटांड़ कांड के दो आरोपी पीरू मियां व महफूज मियां ने आत्मसमर्पण कर दिया. इसकी जानकारी अधिवक्ता दामोदर राय ने दी.
26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में दोनों के खिलाफ धनवार थाना में मामला दर्ज कराया गया था. इसके खिलाफ 26 जनवरी को ही वहां के ग्रामीणों ने डोरंडा व राजधनवार में रोड जाम किया. 28 जनवरी को धनवार में मौन जुलूस निकाला गया और इसी दिन विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने डोरंडा में विरोध मार्च निकाला. लगातार हो रहे आंदोलन के बाद धनवार थाना पुलिस सक्रिय हुई. पुलिसिया दबाव को देख दोनों आरोपियों ने मंगलवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola