चार वर्षों में झारखंड बनेगा विकसित राज्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2016 8:35 AM
विज्ञापन
पीरटांड़ : राज्य में 14 वर्षों के दौरान क्या-क्या हुआ इसे भूलकर काम करना है. हमारी सरकार आनेवाले चार वर्षों में राज्य को विकसित राज्य की श्रेणी में लाने के लिये काम कर रही है. इसे देखते हुए योजना बनाओ अभियान की शुरुआत की गयी है. योजना को ग्रामीण अपने अनुसार बनायें और उसे पूरा […]
विज्ञापन
पीरटांड़ : राज्य में 14 वर्षों के दौरान क्या-क्या हुआ इसे भूलकर काम करना है. हमारी सरकार आनेवाले चार वर्षों में राज्य को विकसित राज्य की श्रेणी में लाने के लिये काम कर रही है.
इसे देखते हुए योजना बनाओ अभियान की शुरुआत की गयी है. योजना को ग्रामीण अपने अनुसार बनायें और उसे पूरा करें. योजना में पहले भोजन की व्यवस्था होनी चाहिए. लोगों को रोजगार कैसे मिले इसे देखते हुए योजना बनायी जाये. पहले सिचांई की व्यवस्था के लिये काम होना चाहिए, ताकि खेती का काम हो सके.उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही.
वह मंगलवार को पीरटांड़ प्रखंड की चिरकी पंचायत स्थित सुग्गाटांड़ में मंगलवार को योजना बनाओ अभियान को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. श्री दास के अलावा भू राजस्व मंत्री अमर बाउरी, डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, गिरिडीह विधायक निर्भय कुमार शाहबादी, बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो, मुख्य सचिव राजीव गौबा व डीजीपी डीके पांडेय भी उपस्थित थे.
गांव की योजना कैसे बनायें : मुख्यमंत्री ने लोगों से गांव की योजना कैसे बने इसकी जानकारी ली और कई महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की. कहा कि उन्होंने कहा कि दो साल के अंदर सभी हाई स्कूल में लेब्रोटरी, बच्चों बच्चियों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था कर दी जायेगी. डॉक्टरों की बहाली शीघ्र शुरू कर दी गयी है. झारखण्ड सीआइएसएफ का गठन होगा जिससे लोगों को नौकरी भी मिलेगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कृषि के लिए अलग से बजट पेश होगा. कहा कि 2016 दिसंबर तक सभी पंचायत भवन को पूरा किया जायेगा और दिसंबर 2017 तक सभी पंचायत सचिवालय इंटरनेट से जुड़ जायेंगे .
ग्रामीणों ने दी योजना बनाने की जानकारी : सुग्गाटांड़ के ग्रामीणों ने योजना कैसे बनायी जा रहा है इसकी जानकारी दी. बताया गया की पहली आमसभा में गांव के 17 परिवार को चिह्नित किया गया है,जिन्हें मनरेगा के तहत 150 दिन का रोजगार दिया जायेगा. हरलडीह की पिंकी देवी ने मानचित्र बनाने की जानकारी दी. इस दौरान कई ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं काे भी रखा.
मुुख्यमंत्री ने डीसी को आवश्यक निर्देश भी दिये . मौके पर बीडीओ विकास कुमार राय, चिरकी की मुखिया रूपा देवी, जिप सदस्य सबीना हांसदा, चिलगा मुखिया सोमनाथ सिंह, मदनमोहन सिंह, श्याम मदक भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










