असामाजिक तत्वों से डरो नहीं, खदेड़ो: सीएम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2016 8:35 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : मधुबन के कल्याण निकेतन में मंगलवार को पारसनाथ डेवलपमेंट प्लान की बैठक के बाद सभा की गयी. इसमें मुख्यमंत्री ने मधुबन व आसपास के इलाके के लोगों से मिले. कहा कि तीर्थ क्षेत्र के विकास के लिये सरकार लगातार काम कर रही है . विकास के लिये सभी के सहयोग की आवश्यकता है. […]
विज्ञापन
गिरिडीह : मधुबन के कल्याण निकेतन में मंगलवार को पारसनाथ डेवलपमेंट प्लान की बैठक के बाद सभा की गयी. इसमें मुख्यमंत्री ने मधुबन व आसपास के इलाके के लोगों से मिले. कहा कि तीर्थ क्षेत्र के विकास के लिये सरकार लगातार काम कर रही है . विकास के लिये सभी के सहयोग की आवश्यकता है. विकास में यदि कोई असमाजिक तत्व अड़चन पैदा करता है या फिर किसी को डराता है, तो उससे डरें नहीं बल्कि ऐसे लोगों को खदेड़ कर भगा दें.
कहा सरकार की मंशा व इरादा साफ है. सरकार सिर्फ विकास करना चाहती है. पारसनाथ के विकास से यहां के लोगों को रोजगार भी मिलेगा.
लोगों ने रखी अपनी बात: इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याओं को भी रखा. मजदूर संगठन समिति के सदस्यों ने बताया कि मधुबन में संस्थाओं के द्वारा कम मजदूरी दी जा रही है. इस पर मुख्यमंत्री ने जैन संस्था के लोगों को मजदूरों के साथ बैठक कर इस समस्या का निदान करने को कहा.
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि श्याम प्रसाद ने कहा कि पीरटांड़ में धान खरीद केंद्र नहीं है, जिसके कारण किसानों को परेशानी हो रही है. डीसी ने बताया कि इस पर आवश्यक कदम उठाया गया है. पीरटांड़ के प्रमुख सिकंदर हेंब्रम ने भी कई बातें रखीं.
ये थे मौजूद : इस दौरान मंत्री, विधायक, मुख्य सचिव,डीजीपी, आइजी, डीआइजी के अलावा डीसी उमाशंकर सिंह, एसपी एबी वारियर, जैन समाज महावीर सेठी, तारचंद जैन, प्रभात सेठी, दीपक बेगानी, कमल विनायक, अंजनी कुमार, मनोज कुमार जैन, संजीव जैन, सुमन सिन्हा, सतेंद्र जैन, प्रदीप जैन , निर्मल झुनझुनवाला, विकास खेतान, सुधाकर अंदाते, शैलेश जैन, कुमुद जैन, दीपक मेपानी, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, अर्जुन बैठा, बाबूल गुप्ता, विनय शर्मा, मनोज साहू, संजीत सिंह, दीपक मेपानी, श्याम प्रसाद, गोपाल विश्वकर्मा, यदुनंदन पाठक, प्रमुख सिकंदर हेम्ब्रम, बुधन हेम्ब्रम, मुखिया निर्मल तुरी, अमर तुरी, राजेश शर्मा, चांदोलाल, रूपा देवी, गोपाल विश्वकर्मा, साठू ठाकुर थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










