दिऊड़ी मंदिर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, राज्य के समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Published by : Priya Gupta Updated At : 13 Jun 2026 3:43 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन दिऊड़ी मंदिर पहुंचे

Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रांची-टाटा मार्ग स्थित दिऊड़ी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की

विज्ञापन

शुभम हल्दार की रिपोर्ट 

Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रांची-टाटा मुख्य मार्ग के तमाड़ स्थित प्रसिद्ध और ऐतिहासिक दिऊड़ी मंदिर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की. मंदिर के वरिष्ठ पुजारी मनोज पंडा द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराया गया.

मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए रांची जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की गई थी.

मुख्यमंत्री ने मां दिऊड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का मंदिर समिति के सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया. इसके बाद दोनों ने मां दिऊड़ी के दरबार में माथा टेककर विशेष पूजा-अर्चना की. पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के सुखद भविष्य, विकास और खुशहाली की कामना की.

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान रांची उपायुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी और बुंडू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे. 

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ कार्यक्रम

अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया.मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल देखा गया. सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में आम लोगों की आवाजाही नियंत्रित की गई थी. हालांकि पूजा-अर्चना के बाद स्थिति सामान्य कर दी गई.

दिऊड़ी मंदिर झारखंड का प्रमुख धार्मिक स्थल

दिऊड़ी मंदिर झारखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है. राज्य के कई जनप्रतिनिधि, मंत्री और आम श्रद्धालु समय-समय पर यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पूर्व में कई अवसरों पर इस मंदिर में दर्शन-पूजन कर चुके हैं.

मुख्यमंत्री का दौरा आस्था और विकास के प्रति का प्रतीक

मुख्यमंत्री के इस दौरे को धार्मिक आस्था के साथ-साथ राज्य की खुशहाली और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में भी देखा जा रहा है. प्रशासनिक स्तर पर किए गए सुरक्षा इंतजामों के बीच उनका यह दौरा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

यह भी पढ़ें: झारखंड के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बारिश में नहीं रुकेगा सफर, NHAI ने शुरू किया ड्रेनेज सफाई का विशेष अभियान

यह भी पढ़ें: Dhanbad: युवा संगम में मध्य प्रदेश का 56 सदस्यीय दल पहुंचा IIT धनबाद, झारखंड की संस्कृति से हुए रू-ब-रू

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola