शराबी पति ने पत्नी को मार डाला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2016 8:34 AM

विज्ञापन

देवरी. शराब के नशे में पति ने पत्नी की जान ले ली. मामला भेलवाघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुनियाथर पंचायत के महेशकिशोर टोला सागबारी का है. मृतका का नाम सनमनी हेम्ब्रोम(30) है. घटना सोमवार देर शाम की है. मृतका गर्भवती थी. वह अपने चाचा के श्राद्धक्रम में भाग लेने के लिए बरहमोरिया स्थित मायके आयी थी. […]

विज्ञापन

देवरी. शराब के नशे में पति ने पत्नी की जान ले ली. मामला भेलवाघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुनियाथर पंचायत के महेशकिशोर टोला सागबारी का है. मृतका का नाम सनमनी हेम्ब्रोम(30) है. घटना सोमवार देर शाम की है. मृतका गर्भवती थी. वह अपने चाचा के श्राद्धक्रम में भाग लेने के लिए बरहमोरिया स्थित मायके आयी थी. इस संदर्भ में मृतका के पिता सुखु हेंब्रम ने बताया कि सोनमनी के साथ उसके पति जोसेफ मरांडी की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी.

इसी दौरान शराब के नशे में जोसेफ ने उसके पेट में पैर से मार दिया. कुछ ही देर में सोनमनी ने दम तोड़ दिया. इधर घटना की खबर पाकर थाना प्रभारी हनुमान शरण सिन्हा पुलिस बल के साथ सागवारी गांव पहुंचे. मृतका के पिता सुखु हेंब्रम के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला (कांड संख्या 04/2016) दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी जोसेफ मरांडी जमुई (बिहार) के चकाई प्रखंड के बरहमोरिया का पंचायत समिति सदस्य भी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola