पंचायती राज से जनता को अधिकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2016 8:45 AM
विज्ञापन
बिरनी : केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से जनता को अधिकार दे रही है. इस अधिकार के बल पर जनता अपना व अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डाॅ रवींद्र राय ने कही. वह सोमवार को बिरनी प्रखंड प्रमुख […]
विज्ञापन
बिरनी : केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से जनता को अधिकार दे रही है. इस अधिकार के बल पर जनता अपना व अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डाॅ रवींद्र राय ने कही. वह सोमवार को बिरनी प्रखंड प्रमुख कार्यालय उद्घाटन के पश्चात आयोजित सभा में बोल रहे थे.
हा कि पंचायत चुनाव में भाजपा सरकार ने महिलाओं को 52 फीसदी आरक्षण दिया. यही वजह है कि इस पंचायत चुनाव में महिला सशक्तिकरण उभरकर सामने आया है. योजना बनाओ अभियान के बारे में कहा कि जनता अपनी योना खुद चुन सकती है.
गांडेय विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि जनता के विश्वास को कायम रखना जन प्रतिनिधियों का दायित्व होता है. बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि सभी को अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़नी होगी. बिजली समस्या के बाबत उन्होंने कहा कि फरवरी माह में 80 करोड़ की लागत से पावर ग्रीड का शिलान्यास किया जायेगा. मौके पर जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, उपप्रमुख कलीमुद्दीन अंसारी, मृत्युंजय राय, मनोज चंद्रवंशी, असगर अंसारी, मनोहर राम, नारायण पांडेय, तुलसी यादव, लक्ष्मण दास, महेंद्र यादव, परमेश्वर मोदी, मनोज सिंह, बिरनी बीडीओ इन्दर कुमार, सीओ शशिकांत सिंकर आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख सुलोचना देवी व संचालन रामाशीष राय ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










