हादसों में छात्र समेत तीन की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2016 8:44 AM

विज्ञापन

देवरी : निमियाघाट, बगोदर और देवरी थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसों में एक छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना में निमियाघाट के पौरेया के पास जीटी रोड पर टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार कतरास निवासी मल्लिक राय(45)की मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार सुशांतो राय गंभीर […]

विज्ञापन
देवरी : निमियाघाट, बगोदर और देवरी थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसों में एक छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना में निमियाघाट के पौरेया के पास जीटी रोड पर टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार कतरास निवासी मल्लिक राय(45)की मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार सुशांतो राय गंभीर रूप से घायल हो गया.
कतरास के रामपुर निवासी मल्लिक राय और सुशांतो राय बाइक से पोरैया से घर लौट रहे थे. इसी दौरान उसी दिशा की ओर रहे एक टेलर की चपेट में बाइक आ गयी. मल्लिक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
स्थानीय लोगों ने घायल सुशांत को अस्पताल में भरती कराया . पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है. वहीं दूसरी घटना में बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड मुरगी टोगरी (बेको) के पास बाइक व मालवाहक (407) की टक्कर में बाइक सवार प्रकाश महतो (24) की मौत हो गयी. मृतक ग्राम उरगी, थाना विष्णुगढ़ निवासी गंगो महतो का पुत्र था. बगोदर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. मोटर साइकिल सवार प्रकाश महतो जीटी रोड से गुजर रहा था. वहीं जीटी रोड डुमरी की ओर से ईंट लदा 407 वाहन आ रहा था. इसी दौरान 407 अनियंत्रित होकर बाइक से जा टकरायी.
बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता देने के लिए विष्णुगढ़ के बीडीओ से फोन पर संपर्क किया. बीडीओ ने सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा भुगतान का आश्वासन दिया है. वहीं शाम को देवरी असको पंचायत के डाड़ीडीह में ट्रैक्टर की चपेट में आने से चौदह वर्षीय दिनेश यादव (पिता नकुल यादव ग्राम डाड़ीडीह) की मौत हो गयी. मृतक मध्य विद्यालय असको में आठवीं कक्षा का छात्र था. दिनेश स्कूल से पढ़ाई लौटने के बाद गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय डाड़ीडीह स्थित चापाकल गया था. वहां स्नान कर अपने घर लौट रहा था.
इसी दौरान वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. घटना की खबर पाकर जिप सदस्य गीता हाजरा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप हाजरा, शांति हाजरा, भाकपा माले नेता रामकिशुन यादव, मुखिया श्यामशुन्दर दास आदि घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया. देवरी थाना के एसआइ उत्तम कुमार उपाध्याय, सिमोन सोय, रामानंद झा भी घटनास्थल पहुंचे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola