चार घंटे में गायब बाइक हुई बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2016 8:33 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : नगर थाना इलाके के बरगंडा में एक होटल के पास से शुक्रवार को गायब बाइक पुलिस की सक्रियता से कुछ ही घंटे में मिल गयी. बाइक फोटोग्राफर विनोद कुमार की है. बताया कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे वह किसी काम से होटल गैली इंटरनेशनल गये थे. 10 मिनट बाद लौटे तो बाहर […]
विज्ञापन
गिरिडीह : नगर थाना इलाके के बरगंडा में एक होटल के पास से शुक्रवार को गायब बाइक पुलिस की सक्रियता से कुछ ही घंटे में मिल गयी. बाइक फोटोग्राफर विनोद कुमार की है.
बताया कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे वह किसी काम से होटल गैली इंटरनेशनल गये थे. 10 मिनट बाद लौटे तो बाहर खड़ी बाइक गायब थी. उन्होंने इसकी सूचना डीएसपी विजय आशिष कुजूर, शंभु कुमार सिंह के अलावा नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार को दी.
पुलिस ने शहरी इलाके की नाकेबंदी कर दी. वहीं मुफस्सिल, बेंगाबाद, गांडेय व ताराटांङ पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया. जगह-जगह वाहनों की जांच की जाने लगी. होटल में लगाये गये सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया. लगभग चार घंटे के बाद बाइक होटल के दूसरे छोर में खड़ी मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










