10 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

-घटना नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मुहल्ला व बिरनी के झांझ की गिरिडीह/बिरनी. आग से झुलसी गिरिडीह व बिरनी की दो महिलाओं की मौत शुक्रवार को इलाज के दौरान हो गयी. नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मुहल्ला निवासी सचिन हाड़ी की पत्नी डोली देवी गुरुवार को चाय बनाने के क्रम में झुलस गयी थी. परिजनों […]

विज्ञापन

-घटना नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मुहल्ला व बिरनी के झांझ की

गिरिडीह/बिरनी. आग से झुलसी गिरिडीह व बिरनी की दो महिलाओं की मौत शुक्रवार को इलाज के दौरान हो गयी. नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मुहल्ला निवासी सचिन हाड़ी की पत्नी डोली देवी गुरुवार को चाय बनाने के क्रम में झुलस गयी थी.

परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इधर, बिरनी थाना क्षेत्र के झांझ में अलाव तापने के दौरान झुलसी बुनदिया देवी(65) की भी मौत इलाज के दौरान रिम्स(रांची) में हो गयी. बताया जाता है कि पांच जनवरी को बुनदिया देवी अपने घर में अलाव ताप रही थी. घर के अन्य लोग श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने गये थे. इसी दौरान उसकी साड़ी में आग लग गयी.

बगल में रखे डीजल पंप ने भी आग पकड़ ली. इससे महिला पूरी तरह झुलस गयी. इलाज के लिए परिजन उसे रांची ले गये जहां उसकी मौत को हो गयी. मुखिया प्रेमचंद कुशवाहा ने मृतक के परिजनों को मदद की बात कही. निधन पर पंसस रिंकी देवी, जागेश्वर राम, फागु राय, रामू राय, टुपलाल राणा आदि ने शोक जताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola