पीडीएस में लाभुकों ने किया हंगामा
गावां : प्रखंड स्थित पिहरा पश्चिमी पंचायत के लाभुकों का आक्रोश गुरुवार को भड़क गया. लगभग सभी जन वितरण प्रणाली की दुकानों में गुरुवार को निर्धारित मात्रा से कम केरोसिन दिये जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. कार्डधारी भूषण साव, जयवंती देवी, मीना देवी, जीरवा देवी, विजय यादव, राजेंद्र पंडित, इंद्री देवी, सुभा देवी, […]
गावां : प्रखंड स्थित पिहरा पश्चिमी पंचायत के लाभुकों का आक्रोश गुरुवार को भड़क गया. लगभग सभी जन वितरण प्रणाली की दुकानों में गुरुवार को निर्धारित मात्रा से कम केरोसिन दिये जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया.
कार्डधारी भूषण साव, जयवंती देवी, मीना देवी, जीरवा देवी, विजय यादव, राजेंद्र पंडित, इंद्री देवी, सुभा देवी, वरती देवी, रूबी देवी व मुगिया देवी आदि का कहना है कि मात्र साढ़े तीन लीटर केरोसिन दिया गया, जबकि कार्ड पर चार लीटर अंकित कर दिया गया. इस संबंध में पिहरा पश्चिमी पंचायत के जगदीशपुर गांव के डीलर छोटू प्रसाद यादव का कहना है
कि इस बार कम आवंटन मिला है. पुराने कार्डधारी भी तेल को लेकर परेशान कर रहे हैं. इसी कारण कम केरोसिन दिया जा रहा है, ताकि सब को केरोसिन मिल जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










