दूसरा चरण के अंतिम दिन 524 ने भरे परचे

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : अंतिम दिन गुरुवार को 524 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है. इसमें गावां, तिसरी, देवरी, बेंगाबाद के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति व जिला परिषद पद के अभ्यर्थी शामिल हैं. जिला परिषद पद के लिए गावां से एक, तिसरी से पांच, देवरी से तीन, बेंगाबाद से तीन समेत कुल 12 अभ्यर्थियों ने अपर […]

विज्ञापन
गिरिडीह : अंतिम दिन गुरुवार को 524 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है. इसमें गावां, तिसरी, देवरी, बेंगाबाद के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति व जिला परिषद पद के अभ्यर्थी शामिल हैं. जिला परिषद पद के लिए गावां से एक, तिसरी से पांच, देवरी से तीन, बेंगाबाद से तीन समेत कुल 12 अभ्यर्थियों ने अपर समाहर्ता के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया.
इसी प्रकार बेंगाबाद प्रखंड से पंचायत समिति पद के लिए कुल 13 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. मुखिया पद के लिए तिसरी प्रखंड से 22, गावां प्रखंड से 19, देवरी प्रखंड से 37 व बेंगाबाद प्रखंड से 25 समेत कुल 103 तथा वार्ड सदस्य पद के लिए तिसरी प्रखंड से 63, गावां प्रखंड से 80, देवरी प्रखंड से 158 व बेंगाबाद प्रखंड से 95 समेत कुल 396 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola