???? ?? ????? ?? ???? ??? ??????? ?????

Updated:
विज्ञापन

बाइक के धक्के से परसन ओपी प्रभारी जख्मी राजधनवार. वाहन चेकिंग के दौरान परसन ओपी प्रभारी अंजन कुमार करमाटांड़ में बाइक के धक्के से जख्मी हो गये. उनके बायां पैर में फ्रैक्चर हो गया है. श्री कुमार का इलाज धनवार स्थित डाॅ मिश्रा के क्लिनिक में चल रहा है. जानकारी के अनुसार ओपी प्रभारी दलबल […]

विज्ञापन

बाइक के धक्के से परसन ओपी प्रभारी जख्मी राजधनवार. वाहन चेकिंग के दौरान परसन ओपी प्रभारी अंजन कुमार करमाटांड़ में बाइक के धक्के से जख्मी हो गये. उनके बायां पैर में फ्रैक्चर हो गया है. श्री कुमार का इलाज धनवार स्थित डाॅ मिश्रा के क्लिनिक में चल रहा है. जानकारी के अनुसार ओपी प्रभारी दलबल के साथ करमाटांड़ में बैरियर लगाकर शनिवार को वाहन चेकिंग कर रहे थे. इसी क्रम में सरिया की तरफ से आ रहे एक बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया. बाइक पर तीन सवार थे, उन्हें भी आंशिक चोट लगी. उनका उपचार रेफरल हॉस्पिटल धनवार में कराया गया. बाइक सवारों की पहचान चुंगलखारो (हीरोडीह) के उमेश यादव, नौरंगो (डुमरी) के मुकेश यादव व विजय यादव के रूप में की गयी है. फिलहाल तीनों पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत हैं. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola