Giridih News : दो घरों से 50 हजार की चोरी

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 11:05 PM

विज्ञापन

Giridih News :मधवाडीह पंचायत के चमगडा जांबाद गांव में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों से 50 हजार रूपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. रविवार की सुबह परिजनों को इसकी जानकारी मिली.

विज्ञापन

घटना की सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों को दी गयी. पीड़ित परिवार ने बेंगाबाद पुलिस को घटना की जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. चोरों ने बबलू यादव के घर पर धावा बोवा. बबलू के परिजन दूसरे कमरे में सोये थे. चोरों ने एक बंद कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे चांदी के गहने, कांसा-पीतल के बर्तन, कपड़े सहित 10 हजार नगदी की चोरी कर ली.

बेंगाबाद पुलिस कर रही है जांच

वहीं, कैलाश पंडित के बंद घर का दरवाजा तोड़कर बर्तन, कपड़े व अन्य घरेलू सामान चोर ले गये. रविवार को सूचना मिलने पर मुखिया मो सदिक अंसारी व ग्रामीण वहां पहुंचे और घटना पर दुख प्रकट किया. बेंगाबाद पुलिस से जांच कर मामले की खुलासा करने की मांग की. सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola