नक्सलियों ने गिरिडीह के गांवो में पोस्टर चिपकाया ,ग्रामीणो में खौफ
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : गिरिडीह के गांवा थाना के पीहरा ,मंझने, बीरने, खेरडा, चिहुटियां समेत दर्जनो गांवो में नक्सलियो ने पोस्टर चिपकाया है. नक्सलियों के पोस्टर चिपकाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. पोस्टर में यह लिखा गया है कि एक दैनिक अखबार में यह खबर छपी थी कि मशाल जुलूस में शामिल होने के लिए […]
विज्ञापन
गिरिडीह : गिरिडीह के गांवा थाना के पीहरा ,मंझने, बीरने, खेरडा, चिहुटियां समेत दर्जनो गांवो में नक्सलियो ने पोस्टर चिपकाया है. नक्सलियों के पोस्टर चिपकाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
पोस्टर में यह लिखा गया है कि एक दैनिक अखबार में यह खबर छपी थी कि मशाल जुलूस में शामिल होने के लिए नक्सलियों ने ग्रामीणो को पीटा है. पोस्टर में यह बात लिखी गयी है कि ग्रामीणों को आगे आकर बताना चाहिए कि उन्हे किसने मशाल जुलूस में शामिल होने के लिए मारा-पीटा है.
गौरतलब है कि पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि कौन से स्त्री -पुरूष के साथ मारपीट किया जाता है उसका नाम अखबार में छापें. निवेदक की जगह भाकपा माओवादी का नाम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










