सचिव का वेतन बंद करने की अनुशंसा, हटाये गये अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

बालोडिंगा उर्दू उमवि .मामला पोशाक खरीदी में कमीशनखोरी का नये सिरे से गठित होगी विद्यालय प्रबंधन व क्रय समिति गिरिडीह : बच्चों की पोशाक खरीदारी में कमीशनखोरी का मामला उजागर होने और प्रभात खबर के लगातार खबर प्रकाशित करने के बाद शिक्षा विभाग सक्रिय हुआ.विभाग ने सदर प्रखंड के उर्दू उमवि बालोडिंगा के सचिव का […]

विज्ञापन
बालोडिंगा उर्दू उमवि .मामला पोशाक खरीदी में कमीशनखोरी का
नये सिरे से गठित होगी विद्यालय प्रबंधन व क्रय समिति
गिरिडीह : बच्चों की पोशाक खरीदारी में कमीशनखोरी का मामला उजागर होने और प्रभात खबर के लगातार खबर प्रकाशित करने के बाद शिक्षा विभाग सक्रिय हुआ.विभाग ने सदर प्रखंड के उर्दू उमवि बालोडिंगा के सचिव का वेतन बंद कर दिया है. सचिव से स्पष्टीकरण भी मांगा है और प्रबंधन समिति के अध्यक्ष को हटा दिया गया है.
सदर प्रखंड के बीइइओ सह प्रखंड कार्यक्रम केंद्र समन्वयक अबुल वफा ने बालोडिंगा उर्दू उमवि में जांच के बाद संबंधित सचिव व अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा डीएसई से की है. इसकी पुष्टि बीइइओ श्री वफा ने की है.
बताया जाता है कि उक्त विद्यालय में पोशाक वितरण में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा किये जाने और ग्रामीणों को नहीं बुलाये जाने को लेकर पिछले गुरुवार को दर्जन भर से अधिक ग्रामीण विद्यालय पहुंचे थे. विद्यालय में सचिव व क्रय समिति से पूछताछ में पता चला था कि यहां पर बिचौलिये के माध्यम से 195 बच्चों की पोशाक खरीदी गयी है और इसके एवज में दुकानदार के द्वारा 21, 600 रुपये बतौर कमीशन दिया गया है.
मामले को प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो बीइइओ अबुल वफा शनिवार को जांच के लिये उक्त विद्यालय पहुंचे. जांच में कमीशन मिलने की बात सच निकली. सोमवार को बीइइओ ने जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपी तो मंगलवार को कार्रवाई की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola