Giridih News :मैट्रिक में 40671 व इंटर में 6848 परीक्षार्थी हुए शामिल

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 11 Feb 2026 9:57 PM

विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह जिले में मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा के आठवें दिन बुधवार को भी पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुआ. जिले भर में बनाये गये सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की सख्त निगरानी और पुख्ता व्यवस्था के बीच परीक्षाएं आयोजित की गयीं, इससे कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की सूचना नहीं मिली.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मैट्रिक परीक्षा के लिए जिले में कुल 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इन केंद्रों पर कुल 40827 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 40671 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 156 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं इंटर परीक्षा के लिए जिले में कुल 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इन केंद्रों पर कुल 6848 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 6779 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 69 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा केंद्रों पर समय से प्रश्नपत्र वितरण, परीक्षार्थियों की गहन जांच तथा प्रवेश पत्र की सघन जांच की गयी. परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. वहीं उड़नदस्ता दल भी लगातार विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण करते रहे. परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा बीएनएस की धारा 163 लागू रही, जिससे अनावश्यक भीड़ और बाहरी तत्वों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगी रही.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola