आजसू की विस स्तरीय बैठक

कई लोग हुए आजसू में शामिल 27 बागो 1 में : बैठक में शामिल आजसू के कार्यकर्ता बगोदर. आजसू पार्टी की बगोदर विसभा स्तरीय बैठक लाल मैरेज हॉल बगोदर में सुखदेव राणा की अध्यक्षता में हुई़ संचालन लखन मेहता ने किया़ मौके पर आजसू कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती व विसभा में पार्टी उम्मीदवार को […]
कई लोग हुए आजसू में शामिल 27 बागो 1 में : बैठक में शामिल आजसू के कार्यकर्ता बगोदर. आजसू पार्टी की बगोदर विसभा स्तरीय बैठक लाल मैरेज हॉल बगोदर में सुखदेव राणा की अध्यक्षता में हुई़ संचालन लखन मेहता ने किया़ मौके पर आजसू कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती व विसभा में पार्टी उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए गांव-गांव में जाकर बूथ कमेटी का गठन करने, पंचायत स्तरीय बैठक करने व स्थानीय प्रतिनिधियों की वादाखिलाफी को लोगों तक पहुंचाने की अपील की. इस दौरान कई लोगों ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी का झंडा देकर आजसू के बगोदर प्रखंड अध्यक्ष सुखदेव राणा ने सभी का स्वागत किया़ आजसू में शामिल होने वालों में व्यवसायी दिलीप कुमार, रामेश्वर साव, अजय साव, सुभाष जायसवाल, राजेश साव, सुरेंद्र कुमार, पप्पू साव, संतोष साव, आशिष साव, चंदन कुमार, दुर्गा साव समेत अन्य शामिल हैं. मौके पर मन्नु साव, अनूप ठाकुर, अनूप पांडेय, झरी महतो, अनिता देवी आदि मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










