Giridih News : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 09 May 2026 1:15 AM

विज्ञापन

Giridih News : शव लेकर परिजन पहुंचे थाना

विज्ञापन

Giridih News : बगोदर. बगोदर थाना क्षेत्र के चौधरीबांध में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. गांव के अभिषेक ठाकुर ने बताया कि शाम छह बजे चौधरीबांध के मुंशी ठाकुर अपनी जमीन पर काम कर रहे थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष से विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गयी. इसमें मुंशी घायल हो गये. वहीं, मारपीट की सूचना पर भोला ठाकुर (60) भी पहुंचे. उन पर भी लाठी- डंडे से हमला कर दिया. इससे उनकी मौत हो गयी. परिजन शव लेकर बगोदर थाना पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गयी है.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola