पंचायत सचिव संघ का सम्मान समारोह दो को

चित्र परिचय: 13- बैठक करते पंचायत सचिव संघ के लोग गिरिडीह. झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के जिला शाखा की बैठक रविवार को महासंघ भवन में हुई. अध्यक्षता काशीनाथ प्रसाद ने की. बताया गया कि दो नवंबर को किरण पब्लिक स्कूल कोलडीहा में सम्मान समारोह सह प्रशिक्षण शिविर आहूत किया जायेगा. काशीनाथ प्रसाद ने बताया […]
चित्र परिचय: 13- बैठक करते पंचायत सचिव संघ के लोग गिरिडीह. झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के जिला शाखा की बैठक रविवार को महासंघ भवन में हुई. अध्यक्षता काशीनाथ प्रसाद ने की. बताया गया कि दो नवंबर को किरण पब्लिक स्कूल कोलडीहा में सम्मान समारोह सह प्रशिक्षण शिविर आहूत किया जायेगा. काशीनाथ प्रसाद ने बताया कि कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक सिंह के नेतृत्व में ही पहली बार पंचायत सचिव संघ ने अपने संघर्ष की बदौलत एसीपी योजना के तहत पद सौपान का लाभ प्राप्त किया है. इसी को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. जिला सचिव रूपलाल महतो ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में जिले के 230 पंचायत सचिव अपनी एकजुटता को प्रदर्शित करेंगे. समारोह में महामंत्री के अलावा राज्याध्यक्ष भी भाग लेंगे. यह प्रशिक्षण पूर्वाह्न दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक आहूत किया जायेगा. इस दौरान श्री सिंह ने पंचायत सचिव संघ के आयोजित कार्यक्रम को सफल करने की बात कही. मौके पर प्रमंडलीय मंत्री लखन प्रसाद रजक, विद्यापति महतो, तैयब अंसारी, अजय राय, सहदेव यादव, मिथिलेश प्रसाद कुशवाहा, झरी राय, सुनील कुमार पांडेय, नकुल रविदास, राजकिशोर महतो, चेतलाल वर्मा, चंद्रिका प्रसाद शर्मा, श्यामदेव राय, स्टीफन मरांडी, जमुना हजाम, राजकुमार दास आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










