गावां : तीन घरों से लाखों की चोरी

Published at :25 Oct 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
गावां : तीन घरों से लाखों की चोरी

गावां. गावां थाना अंतर्गत पिहरा पूर्वी पंचायत स्थित बाराडीह के तीन घरों से शुक्रवार की रात को नकदी समेत लाखों रुपये की सामग्री की चोरी हो गयी. घटना की जानकारी भुक्तभोगियों को शनिवार की सुबह हुई. संजय साव पिता अर्जुन साव के घर से दो जोड़ा चांदी का बाला, पायल व हार जिसका वजन लगभग […]

विज्ञापन

गावां. गावां थाना अंतर्गत पिहरा पूर्वी पंचायत स्थित बाराडीह के तीन घरों से शुक्रवार की रात को नकदी समेत लाखों रुपये की सामग्री की चोरी हो गयी. घटना की जानकारी भुक्तभोगियों को शनिवार की सुबह हुई. संजय साव पिता अर्जुन साव के घर से दो जोड़ा चांदी का बाला, पायल व हार जिसका वजन लगभग पांच सौ ग्राम एवं नकदी एक हजार आठ सौ रुपये की चोरी हुई है, वहीं इंद्रदेव यादव पिता सहोदर महतो के घर से चांदी की दो हसुली, तीन जोड़ा चांदी का बाला, तीन पीस हार वजन लगभग डेढ़ किलो, पीतल की दो थाली, बीस पीस कांसा की थाली, लोटा, कटोरी समेत पैंतीस हजार की नकदी की चोरी हुई है. इसके अलावा सहदेव यादव के घर से भी चोरों ने नकदी समेत बरतन, जेवर आदि की चोरी कर ली. इस संबंध में भुक्तभोगियों ने गावां थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola