नवीन वेदी पर प्रतिमा विराजित

Updated at : 12 Dec 2019 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
नवीन वेदी पर प्रतिमा विराजित

पंचकल्याणक महोत्सव का छठा दिन मधुबन : मधुबन के गुणायतन परिसर में श्री मज्जिनेंद्र अजीतनाथ का पंच कल्याणक महोत्सव के छठे दिन बुधवार को कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. कार्यक्रम आचार्य विद्या सागर महाराज के शिष्य मुनि कुंथुसागर महाराज व एलक सिद्धांत सागर महाराज के सानिध्य में हुआ. आज पूर्व की तरह सभी विधि विधान […]

विज्ञापन

पंचकल्याणक महोत्सव का छठा दिन

मधुबन : मधुबन के गुणायतन परिसर में श्री मज्जिनेंद्र अजीतनाथ का पंच कल्याणक महोत्सव के छठे दिन बुधवार को कई कार्यक्रम आयोजित किये गये.
कार्यक्रम आचार्य विद्या सागर महाराज के शिष्य मुनि कुंथुसागर महाराज व एलक सिद्धांत सागर महाराज के सानिध्य में हुआ. आज पूर्व की तरह सभी विधि विधान कर विधान परिसर से रथ यात्रा निकालकर भगवान अजीतनाथ स्वामी की प्रतिमा को नवीन वेदी में विराजमान किया गया. विश्व शांति महायज्ञ के बाद नवीन बेदी की प्रतिष्ठा हुई. दोपहर को संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसके बाद एरावत हाथी में बैठाकर भगवान की महाआरती की गयी.
सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. मौके पर प्रतिष्ठाचार्य धीरज भैया, मुख्य संयोजक जिनेश मलैया, गौरव संयोजक अजित शिखर, मार्ग दर्शक सुरेश मलैया, उप संयोजक सुनीता दीदी, जयकुमार निशांत, डाॅ ज्येतिबाबू, धरणेंद्र जैन, राजकुमार मोनू, आलोक जैन, ललित सिंधवी, सतेंद्र जैन, अतुल जैन, अर्पित जैन, संजय जैन, सुभाष जैन, रवि जैन, मनोज जैन, विनोद जैन, राजू जैन, सुशील जैन, सुधीर कुमार जैन, अभिनव जैन आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola