संविधान दिवस आज : गिरिडीह में है भारतीय संविधान की मूल प्रति
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : भारतीय संविधान की मूल प्रति गिरिडीह में है. यह गौरव गिरिडीह को पिछले कई वर्षों से प्राप्त है. मिली जानकारी के अनुसार, पूरे झारखंड में संविधान की एक मात्र मूल प्रति गिरिडीह के केंद्रीय पुस्तकालय में रखी हुई है. बताया जाता है कि एक अप्रैल 2003 को कोलकाता के राजा राममोहन राय फाउंडेशन […]
विज्ञापन
गिरिडीह : भारतीय संविधान की मूल प्रति गिरिडीह में है. यह गौरव गिरिडीह को पिछले कई वर्षों से प्राप्त है. मिली जानकारी के अनुसार, पूरे झारखंड में संविधान की एक मात्र मूल प्रति गिरिडीह के केंद्रीय पुस्तकालय में रखी हुई है.
बताया जाता है कि एक अप्रैल 2003 को कोलकाता के राजा राममोहन राय फाउंडेशन से संविधान की मूल प्रति को मंगाया गया था. इस पर देश के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ राजेंद्र प्रसाद एवं डाॅ भीमराव आंबेडकर के मूल हस्ताक्षर हैं. इसके अलावा सच्चिदानंद सिन्हा के हस्ताक्षर हैं.
पुस्तकालय के अध्यक्ष ने बताया कि संविधान की मूल प्रति को ले जाने के लिये यहां कई लोग आते हैं लेकिन इसे पूरे राज्य का धरोहर बता कर किसी को नहीं दिया जाता है. यहां इस ऐतिहासिक संविधान का अवलोकन करने प्रतिदिन कई लोग आते हैं. उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन (26 नवंबर 1949) संविधान बनकर तैयार हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










